प्रतिबंधित शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

SHARE:

नीरज कुमार :-

बरौनी

सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र के ठकुरीचक में पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक को तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के धबौली कोठिया निवासी मो मतीन का पुत्र मो शमीम के रूप में की गई।गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार ने बताया कि 7 जुलाई की शाम ई रिक्शा से उक्त युवक 750 एमएल का तीन बोतल विदेशी शराब ले जा रहा था।संदेह के आधार पर उक्त युवक से पूछताछ एवं जांच पड़ताल में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें