नशा खुरानी गिरोह के शिकार युवक ने तोड़ा दम!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बरौनी जंक्शन के वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन की है। बताया जाता है कि सहरसा जिला निवासी राजीव कुमार सिंह मेरठ में गद्दा कंपनी में काम करता था और वह 15 मई को सुपरफास्ट वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से सहरसा घर जाने के लिए चढ़ा था। 16 मई की शाम बरौनी जीआरपी ने बरौनी जंक्शन पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से राजीव कुमार सिंह को बेहोशी की अवस्था में उतारा। राजीव कुमार को पहले बरौनी रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान आज राजीव कुमार सिंह की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिलाकर राजीव कुमार सिंह के साथ लूटपाट की और अधिक नशा होने की वजह से वह बेहोश हो गया। बेहोशी अवस्था में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बरौनी जीआरपी के द्वारा राजीव कुमार सिंह के पास से मिले कागजात के आधार पर घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद घरवाले सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचे हैं। फिलहाल बरौनी जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
बाईट-ओम प्रकाश, मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment