निलांबुज कुमार झा
जमीनी- विवाद को लेकर 8 वर्षीय बच्चे को अधमरा करके फेंका बहियार में,मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का
INTRO भागलपुर जिले में आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर अपराधिक घटना होते रहती है,वहीं एक मामला भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना छेत्र का है, जहां जमीनी विवाद में जमीन का कीमत एक 8 वर्षीय बच्चा अखिलेश कुमार को चुकानी पड़ी है,परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता था,नरेश दास और उनकी पत्नी मंजुला देवी ने बताया कि हमलोग बहियार जलावन लेने गये थे,जहां शाम को ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि फतेहपुर बहियार में एक बच्चा अधमरा पड़ा है,यह सुनकर बहियार से जब जल्द बाजी में घर आई तो अपने बच्चे को अधमरा हालत में बहियार में देखी वही स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा इलाज के लिए बच्चे को मायागंज अस्पताल लाया गया,जहां बच्चे की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने पटना एम्स रेफर कर दिया है, जबकि उक्त बच्चे के मां ने ठाकुर दास ,रवि कुमार सहित कुल 10 लोगो पर जान मारने की नियत से मारपीट कर अधमरा करने का आरोप लगाया है, वहीं बच्चे की हालत देख परिजनो के बीच कोहराम मच गया है।
Bite -बच्चे की मां।




