गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव बरामद!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में वैशाखी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई है‌। घटना बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के विभूति थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिणी पंचायत के समर्था गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कारी सिंह अपने 5-6 साथियों के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया गंगा घाट गंगा स्नान करने आए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए जिसके बाद को डूब गए। डुबने के बाद काफी खोजबीन के बाद भी कल देर शाम तक शव बरामद नहीं किया जा सका। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम फिर खोजबीन शुरू की जिसके बाद शव बरामद किया गया। फिलहाल चकिया थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर सभी का बुरा हाल है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment