मनोज कुमार की रिपोर्ट
- घरेलू गैस सब्सिडी ही नही बल्कि सिलिंडर सरेंडर करने के दिन ला दी मोदी सरकार ने _ कांग्रेस *
गया घरेलू गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता ने स्थानीय टावर चौक पर गैस सिलिंडर एवम् अपने, अपने हाथो में तखती लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, महासचिव टिंकू गिरी, असरफ इमाम, विनोद बनारसी, अमित कुमार, सुजीत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमर रविदास, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम, आदि ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार घरेलू गैस की कीमत 1100₹/सिलिंडर कर, सब्सिडी वाली राशि भी खत्म करने से आमजन अब सिलिंडर भी सरेंडर करना शुरू कर दिए है।
नेताओं ने कहा की सन् 2004 से 2014 तक यू पी ए सरकार के कार्यकाल में प्रति घरेलू गैस सिलिंडर 812₹ सब्सिडी अग्रिम तेल कंपनियों को देकर आमजन को केवल 414₹ में गैस सिलिंडर मिलता था।
नेताओं ने कहा की शुरू में मोदी सरकार सन 2014 _15 में एक वर्ष तक बैंक खाते में सब्सिडी की राशि भेजी, फिर देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर अपनी तस्वीर के साथ सब्सिडी छोड़ने की अपील किए, तथा बाद में धीरे, धीरे सब्सिडी भी समाप्त कर दिया, आज गरीब एवम् मध्यवर्गीय परिवार की स्थिति गैस सिलिंडर सरेंडर एवम् बेचने की नौबत आ गई है, बिहार में पटना, गया सहित अन्य शहरों में ग्यारह सौ रुपए प्रति सिलिंडर गैस की कीमत हो गई है।
नेताओं ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी 65 घंटे में 03 देश 20 ड्रेस, 60 फोटो सूट कर के लौटने के बाद घरेलू गैस की कीमत में 50₹/सिलिंडर की वृद्धि कर दी।
घरेलू गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आज के प्रदर्शन के कार्यक्रम के बाद दिनांक 15 मई 2022( रविवार ) को सुबह 9 बजे आजाद पार्क से गया समाहरणालय तक गैस सिलिंडर के साथ विशाल प्रदर्शन निकाला जाएगा, तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के द्वारा भजा जाएगा।
नेताओं ने आमजन से कांग्रेस पार्टी द्वारा घरेलू गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ चलाए जा रहे धारदार आंदोलन में साथ देने की अपील की है।




