मनोज कुमार की रिपोर्ट
अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले आईएएस आईपीएस की संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती इस देश के लिए यक्ष प्रश्न- विनय कुशवाहा ।
गया महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक राजद नेता विनय कुशवाहा ने कहा कि झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी है महज 22,वर्षों के सेवाकाल में सैकड़ों करोड़ की संपत्ति कहां से लाई ऐसे देश में हजारों की संख्या में आईएएस आईपीएस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अकूत संपत्ति के मालिक बने हैं आखिर इनकी संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती। केंद्र या राज्य की सरकार इनकी संपत्ति की जांच कराकर संपत्ति जप्त कर कार्रवाई क्यों नहीं करती? इस देश के लिए यक्ष प्रश्न है? आखिर इसका जवाब कौन देगा।
विनय कुशवाहा ने कहा कि छोटे-मोटे सरकारी कर्मचारी जब भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें नौकरी से सरकार हटा देती है और उन पर आरोपों की जांच आईएएस आईपीएस अधिकारी करते हैं जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं और अपना सेवा सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में करते हैं। आखिर इस तरह के दोहरा पन इस देश में कब तक चलेगा? सरकारें इन पर कार्रवाई नहीं करती है क्योंकि कहीं ना कहीं कुछ नेताओं की आईएएस आईपीएस अधिकारियों के साथ सांठगांठ भी होता है।
विनय कुशवाहा ने इस देश की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जहां पर सरकारें मुख दर्शक बनकर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करती है वहां पर देश की जनता को आगे आकर ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
एक तरफ देश के मजदूर ,किसान नौजवान, खाने के लिए तरस रहे हैं गरीबी की चक्की में पीस रहे हैं दूसरी तरफ आईएएस आईपीएस देश को लूटने में लगे हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत आ चुकी है।




