रिपोर्ट मनोज कुमार
ईमामगंज प्रखंड कार्यालय में डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ नल जल को लेकर किया समीक्षा बैठक
गया ज़िला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र ईमामगंज प्रखंड कार्यालय पहुँचे ज़िलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने ईमामगंज विधानसभा स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नल जल पर समीक्षा बैठक किया। जहां जहां नल जल खराब अवस्था में है ,या किसी कारण वास सुचारू रूप से चालू नहीं है, या नल जल की आड़ में घोटाला हुआ हो। साभी जन प्रतिनिधियों से उनके पंचायत की जानकारी लेकर कमी में सुधार लाने की बात कही। साथ ही कहा कि कुछ पर करवाई हुई और कुछ पेंडिंग कामों को जल्द समय अवधि में पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर ईमामगंज थाने का औचक निरीक्षण करने पहुँची गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बारी बारी से अनुमंडलीय थाना ईमामगंज के पदाधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ में एएसपी लॉ एंड ऑर्डर भी मौजूद थे।
बाईट डा0 त्याग राजन डीएम गया




