बरौनी:- तेघरा पुलिस ने 140 कार्टून विदेशी शराब किया जब्त!

SHARE:

नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

तेघरा पुलिस ने 140 कार्टून विदेशी शराब के साथ कंटेनर ट्रक को किया जब्त,ड्राइवर गिरफ्तार ।

बरौनी

उत्पाद विभाग के से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर तेघरा थाना पुलिस ने कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा विदेशी शराब के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।तेघरा थाना को उत्पाद विभाग के कंट्रोल रूम से गुरुवार को सूचना मिली की रानीगंज पश्चिम बंगाल से एनएच 28 के रास्ते वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बलिया उत्तर प्रदेश के लिए भेजी जा रही है। तेघरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार,एसआई कृष्णा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अन्य पुलिस बल के सहयोग से एनएच 28 पिढ़ौली के समीप गुजर रहे गुरुवार देर रात 12 बजे उक्त कंटेनर ट्रक को रोककर की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक में भाड़ी मात्रा में मेडिसिन की खाली बोतल कार्टून के अंदर तहखाने में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब की कार्टून मिली पुलिस ने शराब सहित कंटेनर ट्रक को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर तेघरा थाना लाया। जप्त की गई शराब विदेशी ब्रांड ब्लैक बरगा जो 180ml का 140 कार्टून जो जप्त की गई शराब की मात्रा 1209 लीटर आंकी गई है । दिल्ली निवासी ड्राइवर हेमराज ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व से इस गाड़ी की ड्राइवरी कर रहा हूं मुझे लोडिंग की गई गाड़ी पश्चिम बंगाल रानीगंज में दी गई जो उत्तर प्रदेश बलिया पहुंचाना था।गाड़ी का नंबर UP22/T4311 है थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।वाहन मालिक एवं शराब की खेप लाने वाले तस्करों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment