:- रवि शंकर शर्मा!
आरपीएफ इन दिनों रेल अपराध के रोकथाम के लिये जन जागरूकता अभियान चला रही है।
मोकामा आरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रदीप झा ने बताया कि हाल में ट्रेनों को अवैध तरीके से रोक देने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।
जिसकी रोकथाम के लिये जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आरपीएफ के पदाधिकारी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ताकी ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इसे लेकर आज हाथीदह और कसहा पंचायत के मुखिया तथा वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के आवास पर आरपीएफ द्वारा एक बैठक कर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनप्रतिनिधियों से ये अपील किया गया कि वे समाज मे लोगों को ट्रेन को वैक्यूम करने से रोकें।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों ट्रेनों से शराब की अवैध तस्करी की जा रही है, जिस कारण नॉनस्टॉप ट्रेनों को वैक्यूम किया जा रहा है। जिस पर आरपीएफ अधिकारियों की कड़ी नजर है। और ऐसे तत्वों की जो ट्रेन को अवैध तरीके से रोकते हैं उनपर सख्त करवाई की तैयारी की गई है।
बाइट:- प्रदीप झा (सब इंस्पेक्टर, आरपीएफ मोकामा)




