धीरज शर्मा की रिपोर्ट!
शुक्रवार को बाबा मनसकामना नाथ मंदिर से शतचंडी महायज्ञ के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बाबा मनसकामना नाथ मंदिर से मारवाड़ी पट्टी होते हुए नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी नाथनगर गई, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से लाए गए गंगा का जल कलश में भरकर हजारों महिलाएं माथे पर कलश लेकर पदयात्रा कर पुनः बाबा मनासकामना नाथ मंदिर आई। शतचंडी महायज्ञ का कल पंचांग पूजन मंडप प्रवेश अरणी मंथन के साथ यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में नवरात्रि के लिए कलश स्थापना की जाएगी, साथ ही माता शैलपुत्री शैलपुत्री का आवाहन पूजन भी किया जाएगा यज्ञ के आचार्य पंडित माना शुक्ला के द्वारा यजमान शंकर राज पटेल के द्वारा 13 विद्वान ब्राह्मणों के साथ शतचंडी महायज्ञ दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हो जाएगा। आज विशाल कलश शोभायात्रा में बाबा मनसकामना नाथ मंदिर न्यास समिति के द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। मौके पर मंदिर के उपाध्यक्ष संजय कुमार झा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी सचिव रविंद्र प्रसाद भगत और सभी कार्यकर्ता अभय शाह अनिल शाह सुनील बुधिया प्रकाश शाह लखन खटीक प्रदीप मोदी अशोक शाह शिव शंकर सिन्हा मोनू कुमार अमित कुमार युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव विकास पुरुष पप्पू यादव पंकज दास अभी शहर के गणमान्य लोग के साथ महिला शांति दूत के नीलम देवी भी उपस्थित थी।




