देहव्यार से जुड़ी 3 महिलाएँ समेत एक युवती हिरासत में!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

छापेमारी में कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद

साहिबगंज

शहर के ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा से देहव्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस को इसकी गुप्त सूचना प्राप्त हुई तो जिरवाबाड़ी पुलिस ने बीती मध्य रात्रि को लोहंडा के एक घर में छापेमारी की, जहां से उन्होंने एक युवती समेत तीन महिलाओं को देहव्यापार में शामिल होने के आरोप में पकड़ कर पूछताछ के लिए थाना लाया है|सूत्रों के अनुसार इनमे से तीन पड़ोसी राज्य बिहार की बताई जा रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन्हे एक भाड़े के मकान से पकड़ा गया है, उक्त मकान से कुछ ऐसे समानों की बरामदगी भी की गई है जिनका इस्तेमाल देहव्यापार के गलत धंधे में किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें