साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, निकाला जुलूस!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत निशिकांत दुबे, बाबूलाल मरांडी, अनंत ओझा, पूर्व सांसद पप्पू यादव का फूंका गया पुतला

साहिबगंज

मालवाहक जहाज हादसे को हुए आज 8 दिन बीत जाने के बावजूद ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा है,मगर इन सब के बीच बंद हुई साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा को शीघ्र चालू करने की मांग उठने लगी है।इसी बात को ले कर आज साहिबगंज में जुलूस निकालकर फेरी सेवा अविलंब शुरू करने की मांग की गई|जूलूस में शामिल लोगों ने भाजपा के पांच बड़े नेताओं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव का पुतला भी फूंका। बताते चलें कि हादसे के बाद से ही मालवाहक जहाज का परिचालन गंगा में बंद कर दिया गया है, जिससे गंगा पार जाने वाले पत्थर, स्टोन चिप्स आदि बंद हो गया है। इधर आज से यात्री फेरी सेवा के परिचालन को भी बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को गंगा पार कटिहार, पूर्णिया, सहरसा आदि जाने में परेशानी हो रही है। प्रत्येक दो साल पर सहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा की बंदोबस्ती रोटेशन सिस्टम पर बिहार व झारखंड सरकार करती है। इस बार बिहार सरकार ने फेरी सेवा की बंदोबस्ती की है। एक अप्रैल से कटिहार जिला प्रशासन की देखरेख में फेरी सेवा का परिचालन होना है। बता दें की आज के इस जुलूस प्रदर्शन की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव द्वारा की गई थी। जो शहर के विभिन्न चौकों से गुजरी|इस जुलूस के विषय में दावा ये भी किया गया है कि ये प्रायोजित जुलूस थी, और इस जुलूस में ट्रक चालकों के अलावा क्रशर प्लांट के कई मजदूर समेत अन्य लोग शामिल थे। साथ ही जुलूस में शामिल आदिवासी पुरुष व महिलाएं हाथों में परम्परागत हथियार लिए हुए भी दिखे। जुलूस में शामिल लोगों ने भाजपा के उल्लेखित नेताओं पर आरोप लगाते हुए बताया है की इन नेताओं ने जहाज हादसे के तथ्यों को आम लोगों व प्रशासन के बीच गलत ढंग से पेश कर भ्रम फैलाने का काम किया है। यहां बता दें की पिछली 24 मार्च की देर रात कटिहार जिले के मनिहारी के पास गंगा में मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और इस वजह से कई ट्रक गंगा में डूब गए थे। वहीं अब तक एनडीआरएफ की टीम ने चार लोगों के शवों को गंगा से बरामद किया है। डूबे हुए ट्रकों में से दो को गंगा से निकाला गया है। मौके पर ललन सिंह, मो. इरशाद, सुधीर पासवान, दिलीप पंडित समेत अन्य लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें