अमित सिंह की रिपोर्ट
मोकामा में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्वह परियोजना में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मिट्टी धंसने से विद्यानंद राय नामक एक मजदूर की मौत हो गई जो बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रचियाही गांव के निवासी बताए गए हैं । इस हादसे की खबर जैसे ही फैली मोकामा टाल क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
हाथीदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन और मोकामा सीओ ज्ञानानंद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मामले को सुलझाया।
गंगा उधवा परियोजना में कार्यरत कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्राट्रक्चर्स लिमिटेड को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच बचाव के बाद सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि कम्पनी द्वारा पीड़ित परिजन को 12 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।




