प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में मौसम हुए बेईमान गर्मी के मौसम में कुहासा लगाने से किसान हुए परेशान
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में मौसम एक बात विवान हुई गर्मी के मौसम में मौसम बदलने से किसानों में काशी निराशा और परेशानी दिख रहा है गर्मी के बीच सुबह में ग्रामीण इलाकों में कुहासा लगने से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लगातार कुहासा से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि शहर से 6 किलोमीटर दूर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के बाजितपुर गांव में सुबह 6 बजे के करीब कितना कुहासा छाया हुआ है। कुहासा देखकर लगता है ऐसा भीषण ठंड में जिस तरह कुहासा लगता है वैसा कुहसा इस गर्मी में भी लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कुहसा से नुकसान ही नुकसान है । गेहूं की फसल पककर तैयार है जो कटने की स्थिति में है उसकी कटाई में भी कुहासे की वजह से परेशानी आ रही है। इसके साथ ही हरा चारा और मक्के की फसल को भी इस कुहासे की वजह से कीड़ा लगने और बर्बाद होने लगता है। बेगूसराय में दिन में कड़ी धूप के साथ गर्मी हो रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह सुबह कुहासे से लोगों की परेशानी बढ़ती है।
बाईट- स्थानीय निवासी




