– रवि शंकर शर्मा
निजी यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अपने पुराने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं से मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुराने साथी हैं वह मुझे जानते हैं और मैंने हमेशा कहा है कि आपस में प्रेम और भाईचारे से रहिए और इसे कभी टूटने मत दीजिए। और जो पुराने साथी हैं वह आने वाले नए जेनरेशन को भी यह सिखाएं की आपस में प्रेम और भाईचारा सतत कायम रहनी चाहिए।
हमने आपकी समस्याओं को देखा है सुना है और हर संभव दूर करने का प्रयत्न किया है, आगे भी आपने अभी जो हमें समस्याएं हमारे सामने रखी है हम उस पर जरूर ध्यान देंगे ।
गंगा पाथवे का विस्तार किया जाएगा, पटना में जिस तरह से गंगा पाथवे बन रहा है उसी तरह से इसका निर्माण मोकामा तक बढ़ाया जाएगा।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालीन बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से 5 बार सांसद रह चुके हैं और वे पुरानी बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर अपने पुराने कार्यकर्ताओं और साथियों से मुलाकात कर रहे हैं।




