रवि शंकर शर्मा!
उत्तर प्रदेश चुनाव और बोचहां विधानसभा उपचुनाव में विरोधी गतिविधि के बाद लगातार चर्चा में रहे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का अब बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से छुट्टी तय हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बाबत राज्यपाल को पत्र भेजा है। मुकेश सहनी अभी मत्स्य संसाधन मंत्री हैं।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा गया था जिसमें यह कहा गया कि मुकेश सहनी अब एनडीए के हिस्सा नहीं हैं अतः उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाए।
इस पत्र के आलोक में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया और मुकेश सहनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के लिए महामहिम राज्यपाल फागू चौहान को पत्र भेज दिया।
इससे अब यह तय हो गया है कि मुकेश सहनी बस कुछ ही पल के मंत्री रह गए हैं।




