:- रवि शंकर शर्मा!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जब अपने निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे इसी दौरान रेफरल अस्पताल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था जहां स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के आदमकद प्रतिमा पर उन्हें माल्यार्पण करना था, मुख्यमंत्री पंडित शीलभद्र याजी के आदमकद प्रतिमा तक पहुंच चुके थे, वह माल्यार्पण कर रहे थे , इसी बीच एक युवक पीछे से आता है और मुख्यमंत्री पर थप्पड़ चला देता है। हालांकि तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया इस मामले की जांच बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा कर रहे हैं। इस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक सिरफिरा है सनकी है पूछताछ के क्रम में जो सामने आया है उसे यह लगता है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है क्योंकि इसने दो बार आत्महत्या का पहले भी प्रयास किया है। और यह उल जलूल टाइप की बातें बोल रहा है। हालांकि अभी भी छानबीन जारी है, तो यह इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सनकी युवक ने मारा थप्पड़।
लेकिन ये बड़ी प्रशासनिक चूक है, आखिर इतनी सुरक्षा के बाद भी वो सनकी सीएम तक आसानी से कैसे पहुँच गया? अगर इस सनकी के हाथ मे कोई हथियार होता फिर क्या होता?
ऐसे कई सवाल हैं जिसका जवाब देना प्रशासन के लिये चुनौतीपूर्ण होगा। प्रथम दृष्टि में ये प्रशासनिक विफलता का नतीजा है, बेशक सीएम की सुरक्षा में भारी चूक हुई है।




