बाढ़-एमएलसी चुनाव को लेकर NDA की बैठक!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा !

एमएलसी चुनाव को लेकर बाढ़ के सवेरा सिनेमा में NDA की बैठक आहूत की गई थी जिसमें भारी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
स्थानीय प्राधिकार के इस एमएलसी चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदान कर एमएलसी चुना जाता है।
NDA के तरफ से पूर्व विधानपार्षद बाल्मीकि जी प्रत्याशी हैं जिनके समर्थन में तमाम जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं की उपस्थिति देखी गई।
इस अवसर पर जदयु अध्यक्ष सांसद ललन सिंह , राम कृपाल यादव, नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के अलावा कई पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों के समूह को संबोधित किया। जदयु अध्यक्ष सांसद ललन सिंह ने बाल्मीकि जी के लिये वोट की अपील करते हुए कहा कि सावधानी हटी की दुर्घटना घटी इसलिये बिल्कुल दुर्घटना से बचना है और सावधानी पूर्वक बाल्मीकि जी को वोट देकर जिताना है।
सवेरा सिनेमा में मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के साथ मोकामा के सभी मुखिया पंचायत समिति सदस्यों और वार्ड पार्षदों के हुजूम देखा गया तो वहीं बाढ़ अनुमण्डल के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और वार्ड पार्षदों की भाड़ी भीड़ देखी गई।
भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था मानो NDA ने आज ही बाजी मार ली हो।
हालाँकि ये तो चुनाव परिणाम तय करेगा कि स्थानीय प्राधिकार के इस चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा किसे विधान परिषद भेजा जाता है?

Byte:- ललन सिंह
नीरज कुमार
बाल्मीकि जी (प्रत्याशी)

Join us on:

Leave a Comment