होली मिलन समारोह में महिलाएं और बच्चों ने बांधा शमां!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में आज होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है सुबह से ही जहां सड़कों पर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी एक दूसरे को रंग लगाकर और पानी देकर होली का जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर बलिया इलाके में देर रात तक मित्र परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां काफी संख्या में महिलाओं ने होली के गानों पर जमकर डांस किया‌। होली के अलग-अलग गानों पर महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने भी एक साथ डांस कर जमकर होली का आनंद उठाया। आप देख सकते हैं कि किस कदर महिलाओं में भी होली को लेकर खासा उत्साह है और होली के गानों पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं बेगूसराय में आज शहर से लेकर गांव तक होली पर्व मनाया जा रहा है लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मना रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment