प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में चुनावी रंजिश को लेकर प्रखंड प्रमुख के पुत्र पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी , हालांकि गनीमत रहीकि गोली कान को छूकर निकल गई जिससे प्रमुख पुत्र मामूली रूप से घायल हुआ और उसकी जान बच गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव की है । बताया जाता है कि मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय का पुत्र डब्ल्यू राय के चाचा के घर के पास था तभी आरोप है कि पंचायत समिति में चुनाव हार चुके ललन राय अपने बेटों के साथ पहुंचा और डब्ल्यू राय के साथ विवाद किया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली डब्लु राय को कान को छुकर निकल गई ।आरोप है कि फायरिंग के बाद 10 हजार रुपए भी लूट लिया है। प्रमुख पुत्र ने बताया कि पंचायत समिति में चुनाव हारने के बाद रंजीश को लेकर हमला किया है। फिलहाल मटिहानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- डब्लु राय, प्रखंड प्रमुख पुत्र




