प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहोत गांव की है। बताया जाता है कि भाजपा नेता अजय साह अपने घर पर था तभी उसके दूर के रिश्तेदार शांति नगर सूजा निवासी मनोज साह उसके घर पहुंचा जहां मृतक के परिजनों ने मनोज साह को केस में फरारी होने की वजह ठहरने से मना कर दिया इसी बात से नाराज मनोज साह अजय साह को लेकर घर के पास डेरा पर ले गया और अजय को गोली मार दी । गंभीर हालत में अजय साह को जब तक सदर अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की मानें तो आरोपी मनोज साह हत्या के मामले में फरार था और वह अजय साह के घर पर पहुंचकर रहना चाह रहा था, हालांकि अजय साह भी शराब के मामले में फरार ही चल रहा था इस पर भी तीन मामले पहले से दर्ज है। घटना की सूचना पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अजय साह का मनोज साह दूर का रिश्तेदार ही लगता है। आरोपी और मृतक दोनों पुलिस के नजरों में फरार चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि मनोज साह फरारी अवस्था में अजय साह के घर में पहुंचा था जहां मृतक की पत्नी ने मनोज को ठहराने से इसलिए इंकार कर गई कि पुलिस उसे पकड़ने आ जाएगा । इसी बात से नाराज मनोज साहन ने अजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- शत्रुघ्न साह मृतक के भाई
बाईट- रिंकी देवी, मृतक की पत्नी
बाईट- अमित कांत, थाना अध्यक्ष नीमा चांदपुरा




