बसंत भालोटिया
कुछ विशेष उपाय अपनाने से मिलेगा नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा
दुमका
हिन्दू धर्म में होलिका दहन का दिन बेहद खास महत्व रखता है|होली के शुभ दिन आप कुछ उपायों को कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में भी सबकुछ अच्छा ही अच्छा होगा|होली के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है,साथ ही जीवन में खुशहाली आती है|तो चलिए हम आपको होलिका दहन पर अपनाए जाने वाले कुछ खास टोटकों के बारे में बताते हैं, जिससे अपके जीवन में भी खुशहाली आ सकती है|रंगों का त्यौहार होली इस बार अपनी असली धूम के साथ आ पहुंचा है। दो साल से लोग घरों में बंद होकर अबीर, गुलाल ना खेल पाने का मलाल मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला अलग है। देश में अधिकतर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना के मामले अब लोगों को डराते भी नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार ने सभी दुमका वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विनती की है कि सिथेंटिक कलर का प्रयोग करने से बचें ।यह शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है जो गभीर रूप घारण कर सकते हैं। हरे रंग के इस्तेमाल से त्वचा में जलन हो सकती है। जतिन ने लोगों से आग्रह किया है कि चीन का सम्मान इस्तेमाल ना करें| भारत में बने सामान का इस्तेमाल करें । होली खेलते समय इन बातों को भी याद रखें कि लाल रंग शरीर में खुजली की बड़ी वजह बन सकता है| बैगनी कलर से अरतम होता है।सवाघानी वरतें होली खेलने समय त्वचा एवं चेहरे गर्दन एवं हाथों पर सरसों तेल लगाएं। शरीर पर लगे रंग को उतारने के लिए हल्दी ,दही एवं बेसन के पेस्ट का प्रयोग करें। सबसे अच्छा गुलाल होता है जिससे स्किन पर कोई असर नहीं होता है|होली खेलते समय आंख ,कान नाक और बाल को बचाने की चेष्टा करें।




