विद्यालय रसोईया संघ के प्रखंड ईकाई की बैठक आयोजित

SHARE:

बसंत भालोटिया

झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के प्रखंड ईकाई की बैठक आयोजित

काठीकुंड(दुमका)

आज गुरुवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के प्रखंड ईकाई की बैठक उच्च विद्यालय परिसर में सुंदरी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव भुडा बास्की उपस्थित थे। मौके पर जिला महासचिव ने कहा कि कहीं भी किसी देश में इतने कम मेहनताने पर काम नहीं लिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार सभी नियम कानूनों को ताक पर रख कर रसोईयां से दो हजार रुपए में महीना काम करा रही है। अगर देखा जाए तो सिर्फ 65 रूपये प्रतिदिन होता है। सरकार की ओर से हर साल बाहा पर्व और होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती है। लेकिन रसोईया को पर्व के अवसर पर मानदेय नहीं देना दुर्भाग्य की बात है। संघ ने अगले 28, 29, मार्च को आयोजित 4- कोड वापसी हेतु देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। बैठक में जिला सचिव कल्पना महारानी, प्रखंड अध्यक्ष दुलड टुडू, जीता हेम्बरम, ललिता रानी, रानी किस्कू, लगी देवी, छवि देवी, भदली देवी, मकू मरांडी , दुलाल सोरेन, रजिना मरांडी, कुची रानी, मगदलीना टुडू समेत कई सदस्यों उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment