बसंत भालोटिया
शिकारीपाड़ा में नहीं थम रहा मनरेगा योजनाओं में लूट खसोट का सिलसिला
पहले से बने ग्रेड वन पथ पर किया जा रहा है मिट्टी मोरम पथ का निर्माण
प्रखंड अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकारी नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लोक राशि की लूट खसोट जारी है| मनरेगा समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं में जमकर हो रही अनियमितताओं पर संबंधित पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैंlऐसा ही एक मामला सामने आया है ,प्रखंड के खाड़ू कदमा पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में पहले से बने ग्रेड वन पथ के ऊपर मिट्टी मोरम पथ का निर्माण किया जा रहा है| निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है| जिससे यह बताना संभव नहीं हो रहा है कि ग्रेड वन पथ के ऊपर कितने की लागत से मिट्टी मोरम पथ का निर्माण किया जा रहा है| विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेड वन पथ के ऊपर किसी भी परिस्थिति में मिट्टी मोरम पथ का निर्माण नहीं करना है|उसके ऊपर मोरम टॉपिंग किया जा सकता है| पंचायत के रोजगार सेवक दीनानाथ दा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुआ था| इसकी प्राक्कलित राशि क्या है मुझे इसकी जानकारी पूर्ण रूप से नहीं है| जल्द ही निर्माण स्थल पर सूचना पर लगाया जाएगाl
क्या कहते हैं पदाधिकारी
ग्रेड वन पथ के ऊपर मिट्टी मोरम पथ निर्माण के संबंध में मनरेगा के सहायक अभियंता कूल मार्तंड कहते हैं कि ग्रेड वन के ऊपर मिट्टी मोरम पथ निर्माण करना तकनीकी रूप से पूर्णतः गलत है|मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जांच के क्रम में ग्रेड वन के ऊपर मिट्टी मोरम का कार्य पाया गया जिसके कारण तत्काल कार्य पर रोक लगा दिया गया है| किए गए कार्य एवं निकाली गई राशि के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से मंत्रणा कर आगे की कार्रवाई की जाएगीl




