प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में रेलवे ट्रैक किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरौनी जीआरपी ने बरामद किया है। बताया जाता है कि बरौनी और तेघरा स्टेशन के बीच दुलरवा धाम के निकट रेलवे लाइन किनारे आज सुबह अज्ञात युवक का शव देखा गया।शव की सूचना पर बरौनी जीआरपी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात अज्ञात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक ट्रेन से गिरकर कटा है या युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
बाईट- स्थानीय निवासी




