समाज सुधार यात्रा के तहत नालंदा में मुख्यमंत्री!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा के दौरान नालंदा के नगरनौसा पहुंचे । जहां सीएम अलग अंदाज में दिखे। मुख्यमंत्री आज आम हो या खास सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों की समस्याओं को पूरी तन्मयता से सुना । दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज से दौरा शुरू हुआ है जो कल यानी 17 मार्च को अपने गृह क्षेत्र नालंदा के हरणौत और रहुई जाएंगे ।उसके बाद पुनः 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सुधार यात्रा में शामिल होंगे । नगरनौसा में सीएम के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे कई विधायक और नेता मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment