बसंत भालोटिया की रिपोर्ट
गोपीकांदर में संचालित कोयला की 9 अवैध सुरंगों को डोजरिंग कर किया गया ध्वस्त
दुमका
आज मंगलवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार गोपीकांदर प्रखंड़ अन्तर्गत ओड़मो में अवैध रुप से संचालित कोयला की 9 सुरंगों को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया गया है|जानकारी के अनुसार आज जिला खनन पदाधिकारी दुमका के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार, अंचल अधिकारी, गोपीकान्दर, वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा गोपीकान्दर थाना पुलिस बल एवं जिला पुलिस बल के साथ गोपीकान्दर अंचल के मौजा ओड़मो के वन क्षेत्र में चल रही कोयला की अवैध खदानों में छापेमारी की गई| अवैध खनन स्थल पर छापामारी कर जेसीबी से नये पुराने कुल 9 सुरंगों एवं गड्डो को डोजरिंग कर बंद किया गया| लगभग 2 टन कोयला एवं 2 पम्प सेट मशीन को जप्त किया गया। अग्रेतर कारवाई वन विभाग के द्वारा की जाएगी|बताते चलें कि इससे पहले दिसंबर 2021 में इसी क्षेत्र में संचालित कोयला की 18 अवैध सुरंगों को डोजरिंग कर ध्वस्त किया गया था|आज की कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है|




