आप के नेतृत्व में ई रिक्शा चालकों का अवैध वसूली के खिलाफ धरना

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय ई रिक्शा वाहन से अवैध वसूली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और ई रिक्शा चालक संघ के द्वारा डीएम ऑफिस पर भूख हड़ताल किया गया। भूख हड़ताल से पहले शहर के ट्रैफिक चौक से डीएम ऑफिस तक आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ सैकड़ों ई रिक्शा के साथ जुलूस निकाला और डीएम ऑफिस पर पहुंचे भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शाहजादू जमा उर्फ उर्फ सैफी ने आरोप है कि नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा शहर में 12 जगहों पर ई रिक्शा चालकों से वसूली करती है इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार दो महीने से आंदोलन कर रही है इसके बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा वसूली पर रोक लगाई गई है ना ही सरकार का गाइडलाइन दिखा रही है। ऐसे में भूख हड़ताल ई रिक्शा संघ के नेताओं और आम आदमी पार्टी के द्वारा किया गया है आम आदमी पार्टी के नेत्री डॉ मीरा सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो आगे आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।
बाईट- मीरा सिंह, नेता आप
बाईट- सैफुद्दीन नेता आप

Join us on:

Leave a Comment