चंचल गिरी की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा
गुरुवार को बिजली चोरी के आरोप में कनीय विजली अभियंता ने कुंडहित थाना में नौ लोगो के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबध में विजली विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया की क्षेत्र भ्रमन के दौरान बुधवार को दोपहर 12 बजकर 30मिनट पर बनकाटी पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव के चीनेश्वर मरांडी के घर में एलटी मुख्य लाईन से टोंका लगाकर अवैध रुप से बिजली उपभोग कर रहे थे। वही उसी गांव के विनोद कर्मकार, शिवचरन हेम्ब्रम, प्रेम रवीदास, मंटु रविदास, खुदिराम रविदास, हरिवास मिर्धा अवैध रुप से बिजली उपभोग करते पाया गया। दोपहर 3 बजे गुंदलिडीह गांव के कार्तिक मुर्मू एंव 3 बजकर 30 मिनट पर ईनायतपुर गांव के भीम गोंराई अवैध रुप से बिजली उपभोग कर रहे थे। जिससे विभाग को कुल बीस हजार पचहत्तर रुपये की नुकसान हुई। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया की बिजली विभाग के कनीय अभियंता रकेश कुमार के आवेदन पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।




