चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

SHARE:

दीपक कुमार की रिपोर्ट

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न जम कर खेली होली, फोड़े पटाखे

सरैयाहाट (दुमका)

चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर गुरुवार को हंसडीहा गांधी चौक पर भाजपाइयों ने रंग गूलाल खेलते हुए एवं आतिशबाजी करते हुए जमकर जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर राज्य में विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिलने की खुशी में उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने होली से पहले जमकर अबीर गुलाल की होली खेली एवं एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। वहीं उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान भाजपा के समर्थकों ने कहा कि यह व‍िकास की जीत है। सबका साथ सबका व‍िकास की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य किया है।जो उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों में पार्टी की प्रचंड जीत का जीता जागता उदाहरण है। इस मौके पर भृगुनाथ यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, बलराम राय, घनश्याम कापरी, दिगंबर सिंह, देवेश जायसवाल, रमेश सिंह, पंकज झा, अशोक मंडल, संजय
कापरी ,सतवन सिंह ,विजय कापरी, रघुनाथ रजक, दिनेश कापरी, राजेश कुमार, रितेश सिन्हा विजय ठाकुर, संजय साह रवि दत्ता, शलेन्द्र राउत, विनोद यादव, निश्चल साह, मोनू दत्ता, मोहन राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment