ललित कुमार पाल की रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादल पाड़ा से अवैध कोयला लदी चार मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आज बृहस्पतिवार को शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एवं बीएसएफ के जवानों ने अभियान चलाकर बादल पाड़ा से अवैध कोयला लदी चार मोटरसाइकिल जब्त की है| पुलिस ने कोयला सहित चारों बाइको को जप्त कर थाना में रखा है। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल जहां-तहां छोड़कर भाग निकले जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।




