यौन शोषण के आरोप में एसआईआरबी का जवान गिरफ्तार,

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

यौन शोषण के आरोप में एसआईआरबी का जवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जामा (दुमका)

थाना क्षेत्र की एक युवती ने 26 साल के एसआईआरबी के जवान पर शादी के नियत से बहला फुसलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें जामा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता ने आवेदन देकर बताया कि आरोपी जवान अजीत पुजहर जरमुंडी थाना क्षेत्र के कटेली गांव का रहने वाला है। वह शादीशुदा है एवं एक बच्चे का पिता भी है।
घटनाक्रम के बारे में बताया कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती की और विश्वास में लिया कि वह भी कुंवारा है यह बता कर उसने शादी का प्रस्ताव रखा यहां तक कि कोर्ट में विवाह के बंधन में जोड़ने के लिए षड्यंत्र रचा। साथ ही विभिन्न जगहों पर दो-चार दिन घुमाया।
शादीशुदा होने की जानकारी आरोपी की बहन जो फतेहपुर की रहने वाली हैं उसने प्रेमिका को बताया तो आरोपी ने पीड़िता से सभी प्रकार का सम्पर्क तोड़ लिया।
जिससे पीड़िता काफी हताश हो गई। और घटना की बारे में अपने परिवार को बताया।
जिसके बाद पीड़िता ने थाना में कांड दर्ज कराया।
मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर उक्त जवान को पूछताछ के लिए थाना लाया गया जिसके बाद पूछताछ के क्रम में आरोपी को हिरासत में लिया गया
एवं कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment