नालंदा:-बुलडोजर के साथ भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

जीत के जश्न में बीजेपी कार्यकर्ता जेसीबी मशीन पर चढ़े।

:-

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणीपुर के रुझानों में बीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी के तमाम कार्यालयों में कार्यकर्ता जश्‍न में डूब चुके हैं।उत्तर प्रदेश मणिपुर गोवा और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की का असर नालंदा जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में देखा गया, तभी तो भरावपर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली और दीपावली मनाया। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पांच राज्‍यों के चुनाव रुझानों में बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। यूपी से लेकर दिल्‍ली बिहार तक जश्‍न मनाया जा रहा है। बीजेपी कार्यक्रता काफी खुश नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे होने पर नालन्दा जिले में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे। अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। नालंदा जिले में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न की खुशी में इतना डूब चुके कि नगर निगम के जेसीबी मशीन के ऊपर चढ़कर अपनी खुशी का इजहार किया हालांकि इस दौरान कार्यकर्ता गिरते-गिरते बचे। वही आम आदमी पार्टी के द्वारा भी पंजाब में अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ जीत की खुशी में एक दसरे को मिठाई खिलाया और जीत की बधाई दी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा दिल्ली पंजाब तो एक झांकी है गुजरात समेत कई राज अभी बाकी है।

बाइट।रामसागर सिंह जिलाध्यक्ष बीजेपी
बाइट।शिवदत्त प्रभाकर आप पार्टी जिलाध्यक्ष

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें