बेगुसराय में रजनीश कुमार ने विधानपरिषद के लिये किया नामांकन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के रूप में भाजपा कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार एनडीए उम्मीदवार के रूप में भाजपा कोटे से बेगूसराय खगड़िया सीट संख्या 19 से बेगूसराय समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पूर्व अपने गांव भगवानपुर प्रखंड के मेहदौली गांव से पूजा अर्चना करने के बाद बेगूसराय पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंच अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। नामांकन के बाद उन्हें माला पहनाकर उनका जीत के लेकर नारे लगाए गए। उम्मीदवार रजनीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को लेकर वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं लगातार दो बार जीतने के बाद तीसरी बार एनडीए उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकासात्मक कार्य को लेकर उनकी जीत पक्की है वहीं पांच राज्यों में मतगणना में भाजपा को कई राज्यों में रुझानों में बहुमत मिलने को लेकर कहा कि यह मोदी के किए गए विकास कार्यों को लेकर रुझान आए हैं जिस तरह से यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत हो रही है उसी तरह बिहार में एमएलसी चुनाव में 24 सीटों पर एनडीए की जीत पक्की है। इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान समेत सैकड़ो एनडीए के नेता और कार्यकर्ता के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे
बाईट- रजनीश कुमार, उम्मीदवार एनडीए विधान परिषद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें