ब्यूरो रिपोर्ट
सड़क मरम्मती सहित अन्य मांगों को लेकर महारों चौक से जामा मुख्यालय तक राजू पुजहर के नेतृत्व में पदयात्रा
जामा(दुमका)
आज बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत समाजिक कार्यकता राजू पुजहर के नेतृत्व में सड़क मरम्मती की मांग को लेकर महारों चौक से लेकर जामा चौक होतें हुए प्रखंड मुख्यालय तक सात किलोमीटर सामुहिक पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| तत्पश्चात प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ सिद्धांत शंकर यादव को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया| इस दौरान सिलांदा गाँव के पास शहीद राजवीर सिंह और शहीद हरदेव सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। राजू पुजहर ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य एनएच 114 का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराना है ।बताया कि पदयात्रा के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिल रहा था और सरकार के खिलाफ गुस्सा साफ झलक रहा था| राजू पुजहर ने बताया कि एक साल पहले ही सड़क का टेंडर हुआ था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है| देवघर दुमका मुख्य मार्ग जो कि दो तीर्थ स्थलों बैधनाथ धाम एवं बासूकीनाथ को जोड़ता है पर अब तक कार्य प्रारंभ नही होने से आम लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।इसलिए सड़क की अविलंब मरम्मती की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई है । मौके पर इद्रकांत यादव ने बताया कि सरकार जल्द सड़क की निर्माण शुरू करे ।तत्काल मरम्मती कार्य शुरू हो और गढ्ढे की भराई हो। पदयात्रा के पश्चात बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम पांच सुत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें दुमका देवघर मुख्य मार्ग की अविलंब मरम्मती,
क्षमता से भारी मालवाहक पर रोक लगाने,सड़क निर्माण होने तक दो बार पानी का छिड़काव करने,सभी चौक चौराहे और स्कूल के सामने ट्रेफिक पुलिस और बेंरिकटिंग का इंतजाम करने एवं ,पुरे झारखंड में पारालिगल ट्रेफिक पुलिस की बहाली करने की मांग की गई है|
मौके पर राजू पुजहर, इद्रकांत यादव, सुरेश प्रसाद गुप्ता, किशोरी प्रसाद साह,हराधन मरीक, गौरीशंकर मंडल,बिट्टू साह, शेर सिंह मंडल,तपन कुमार दास, आनंदी राउत वहीं पदयात्रा में शामिल सदस्यहराधन मरीक, कालेश्वर लायक, मनोहर राय, सुखलाल सोरेन, बिटिया मुर्म, चुस्की सोरेन, सविता हेम्रबम, दीपक मंडल, अर्जुन पुजहर प्रमानंद कुंवर, नकुल यादव, वकील राणा, शंकर राय, दिलिप साह, सहित सैकड़ों मौजूद थे।




