नवादा:- गाँव में घुसा हाथियों का झुंड

SHARE:

अनिल शर्मा

हाथियों का झुण्ड पहुंचा रजौली वन्य क्षेत्र,पटाखे फोड़कर भगाने का किया जा रहा प्रयास

रजौली थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ में मंगलवार को हाथियों का झुण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने से ग्रामीण सहमें हुए हैं।वन पदाधिकारियों द्वारा पटाखों का उपयोग कर हाथियों के झुण्ड को गांव से दूर जंगली क्षेत्रों में भगाने का प्रयास जारी है।ग्रामीण महेंद्र सिंह,दिनेश कुमार,गोपाल वर्मा,विक्की कुमार,रिंकू कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह हाथियों का झुण्ड ग्रामीण क्षेत्र में देखा गया।हाथियों के झुण्ड पर नजर पड़ते ही ग्रामीण डरे-सहमे हैं।लोगों के मन मे भय व्याप्त है कि कहीं पिछले बार की तरह बार भी हाथियों का झुण्ड उन्हें नुकसान न पहुंचाए।बताते चलें कि लगभग 6 माह पूर्व भी हाथियों का झुण्ड रजौली वन्य क्षेत्र में पहुंचकर दर्जनों घरों एवं खेतों में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया था।हाथियों के झुण्ड को पुनः जंगलों में पहुंचाने में लगभग पांच दिन समय लग गए थे।ग्रामीणों की माने तो इस बार हाथियों के झुण्ड में लगभग 10 से 12 हाथियां है।इस बाबत पर वनपाल राजकुमार पासवान ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से सूचना मिलने पर वनकर्मी लगभग 11 बजे से हाथियों को पटाखों की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों से दूर जंगली क्षेत्रों में भेजने का प्रयास जारी है।

Join us on:

Leave a Comment