अनिल शर्मा
नावार्ड द्वारा आयोजित बैंकर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।आज दूसरे दिन नवादा के विभिन्न बैंको के प्रतिनिधियों को सिरदला प्रखंड के कारीगिधि गांव के 30 एकड़ भूमि पर नावार्ड के सहयोग से की जा रही खेत को दिखाया। यहाँ की भूमि कभी एकदम से बंजर था।आज वहा डिप पटवन का प्रयोग कर किसान काफी लाभान्वित हो रहे है।समन्वयक गायत्री देवी कहती है की बंजर भूमि को किसानों के सहयोग से ही बराबर किया उसके वाद कृषि विभाग से लाभ दिलाया और आज ये खुशहाल हो गए है।बहुत ऐसे किसान थे जिनका जमीन लीज पर लेकर खेती किया जा रहा है।किसान भी खुश थे की जिस जमीन से कुछ नही मिलता था वहा से साल में 10 हजार रुपया एक एकड़ पर मिल जाता है। डी एम गंगेश कुमार कहते है की नावार्ड किसानों के बिकास के लिए सतत प्रयत्नशील है।किसान fpo बनाकर लाभ ले।नावार्ड सहयोग करने के लिए तैयार है।




