मोकामा में रेलवे और किसानों के बीच फिर टकराव!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा के हाथीदह में राजेंद्रसेतु के समानांतर बन रहे रेल ब्रिज के निर्माण के कार्यस्थल पर स्थानीय किसानों और रेलवे के बीच आज फिर टकराव की स्थिति उतपन्न हो गई।
किसानों का दावा है कि जमीनें उनकी है जबकी रेल इसे अपना बता रही है।
किसानों ने माँग किया कि जमीन की मापी कर पहले ये तय किया जाय कि रेलवे की जमीन कहाँ तक है और किसानों की जमीन कहाँ तक!
परन्तु ये तय किये बिना और बिना किसी मुआवजा के ब्रिज निर्माण में लगी कम्पनी इरकॉन के द्वारा फसलों को नष्ट कर दिया गया।
जिस कारण किसान उद्वेलित हो उठे और टकराव की स्थिति उतपन्न हो गई, हालाँकि आरपीएफ ने मामले को सम्हाला और इरकॉन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मुआवजे पर अड़े किसान फिलहाल वापस लौट गये लेकिन मुआवजा मिलने तक मामला शांत होने की उम्मीद नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment