राज्य के 1525 परीक्षा केंद्रों पर 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

बिहार में मैट्रिक 2022 की परीक्षा आज से शुरू हो गया हैं। राज्य भर के 1,525 केंद्रों पर 8.06 लाख लड़कियों समेत 16.48 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। पटना जिले में 74 विभिन्न केंद्रों पर 70,995 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन, छात्र दोनों पालियों में गणित की परीक्षा देंगे।
आज से शुरू हुए मैट्रिक एग्जाम के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर निरीक्षण करने बाढ़ पहुंचे। बाढ़ में कुल सात परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा दे रही है। निरीक्षण के दौरान बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर सबसे पहले बेली स्कूल और चर्च स्कूल का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा को संचालित किया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment