ब्यूरो रिपोर्ट
नाला (जामताड़ा)
नेहरू युवा केन्द्र जामताड़ा एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नाला प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपराजिता यादव के नेतृत्व में निजी संपर्क एवम् सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई ।आगे उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है इसलिए हमें दूसरे पर निर्भर ना रहकर खुद के पैर पर खड़ा होना है ।मौके पर अपराजिता यादव ने कहा आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि के लिए आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करना आवश्यक है।और सरल और स्पष्ट क़ानून की जरूरत है ।मजबूत वित्तीय प्रणाली की जरूरत है।भारत देश को ऐसा बनाने का संकल्प लेना चाहिए,कि भारत देश सबसे ऊंचे शिखर पर अपना तिरंगा लहराएगा।बताते चलें कि नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा के द्वारा पूरे जिले में काफी जोर शोर से निजी संपर्क एवम सहयोग कार्यक्रम चल रहा है।मौके पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर सहयोगी,बबली यादव,राजकिशोर यादव,विष्णु आदि मौजूद रहे।




