आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, वीडियो वायरल!

SHARE:

गोलीबारी का वीडियो वायरल न्यूज नालंदा

-हिलसा थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में गुरुवार को वर्चस्व विवाद में दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी हुई थी। कुछ लोगों ने गोलीबारी का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। शुक्रवार को इस मामले में 8 लोगों को आरोपित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लियाअवधेश प्रसाद ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें आठ लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपों में बताया गया है कि बूंदी प्रसाद और सरयुग प्रसाद के बीच वर्चस्व विवाद में गोलीबारी की गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि यह खेत खलिहान है या युद्ध का मैदान। गोलियों की तड़तड़ाहट से हिल गया हिलसा. दो पक्षों में फायरिंग का ऐसा विडियो जिसमें पिस्टल अंगार बरसा रहे थे. गड़गड़ाहट की आवाज खत्म ही नहीं हो रही थी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment