ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
बांका रजौन
बांका जिला के रजौन प्रखंड के ओडहारा पंचायत के कटिया गांव में बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। मालूम हो कि यहां हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा दिया जा रहा है। जिसके लिए सबसे पहले बुधवार की सुबह 201 महिलाओं के जत्था ने कटिया मंदिर प्रांगण से माथे पर कलश लेकर पुंसिया बस्ती के तालाब में जाकर जल भरकर वापस लौट कर 201 कलश स्थापित किया गया। इससे पहले महिलाओं ने पूजा स्थल से निकलने से पहले पूरी विधि विधान से 5 पंडितों द्वारा पूजा पाठ करवाया गया। जिसके बाद महिलाएं जल भरने के लिए निकली। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों का भी आगमन लगातार बना रहा। ओडहरा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, ओडहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी, उप मुखिया मुकेश मंडल, पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल सहित कई वार्ड सदस्य भी इस भक्तिमय माहौल में मौजूद रहे । तथा कलश शोभायात्रा में कदम ताल मिलाकर चल रहे। जबकि बुधवार से ही 24 घंटे का अष्टयाम भी रखा गया है । तो कीर्तन मंडली को भी बुलाया गया है। जबकि अंतिम दिन प्रसाद वितरण के बाद भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए ग्रामीण एक दूसरे से सहयोग ले रहे हैं। इधर कटिया समेत पूरे पंचायत का माहौल भक्तिमय हो गया है।




