धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर में मधुसूदनपुर ओपी क्षेत्र के गनौरा बाधरपुर पासिटोला में पप्पू चौधरी और विजय राम एवं ओपी सिंह में हो रहे जमीनी विवाद के दौरान जमकर लाठी डंडा चला है| वहीं इस दौरान मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है| बताया जा रहा है कि इसमें निस्फ अम्बे पंचायत कि सरपंच मीरा देवी समेत करीब पांच लोग मामूली रूप से घायल हैं जबकि शेखर चौधरी नामक एक युवक का हाथ टूट गया है| लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल भागलपुर में इलाज कराने के लिए पहुंची निस्फ अम्बे पंचायत की सरपंच मीरा देवी ने बताया कि पप्पू चौधरी का ओपी सिंह और विजय राम से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है| वहीं विजय राम और ओपी सिंह पिछले कई दिनों से पप्पू चौधरी पर उक्त जमीन को लिखने का दवाब भी बना रहा था| यही नहीं इसमें सरपंच मीरा देवी को भी दखल देने के लिए कहा जा रहा था| सरपंच मीरा देवी की मानें तो बुधवार की सुबह पप्पू चौधरी से विजय राम और ओपी राम में झगड़ा होने लगा| इसी दरमियान विजय राम, ओपी राम, महेंद्र राम के पुत्र सुनिल राम, नरेश राम और सूरज कुमार सिंह, जितेंद्र राम, दिलीप राम, रंजन राम, गोपाली राम, गोपाल सिंह, मनोज राम, सुबोध कुमार, पवन कुमार सिंह, मनीष राम, राकेश सिंह समेत अन्य कई लोगों ने पप्पू चौधरी, उसकी पत्नी और पुत्र शेखर चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी| जिसमें शेखर का हाथ भी टूट गया है| सरपंच ने कहा कि जानकारी मिलने पर वह विवाद शांत कराने के लिए पहुंची हुई थी| लेकिन इन दबंगों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और वह बेहोश हो गई| जबकि सरपंच के पुत्र राजीव कुमार ने कहा कि मां को बेहोश देखकर उनका एक भांजा, भाई, बहन और वह खुद दबंगों के चंगुल से मां को छुड़ाने के लिए गया था लेकिन दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा| पिटाई में भांजा, बहन और भाई को भी चोट लगी है| राजीव ने बताया कि दबंगों ने उन लोगों को जातिसूचक गालियां भी दी है| राजीव ने कहा कि इस दौरान करीब पांच लोग घायल हैं| वहीं राजीव ने इस मारपीट में गोपाल राम, गंगा प्रसाद सिंह, धनंजय राम समेत अन्य कई लोगों पर उक्त दबंगों का सहयोग करने का आरोप लगाया है| वहीं दूसरी ओर इस संबंध में मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है| उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजा गया था लेकिन वहां सबकुछ ठीक था| अब एक सवाल यहां यही उठता है कि अगर ही मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी के अनुसार माहौल पूरा शांत था और उनके भेजे गए पुलिस वालों में उन्हें ऑल इज वेल का रिपोर्ट भी दे दिया तो फिर यह वायरल वीडियो कहां का है| इस वीडियो में लाठी – डंडा चला रहा यह युवक किसकी पिटाई कर रहा है| ऐसे ढेरों सवाल है जिसका जवाब शायद मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी के पास भी नहीं होगा| अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी क्या कदम उठाते हैं क्योंकि एक सरपंच की पिटाई कहीं से भी यथोचित नहीं है| वैसे भी सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी पहले ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर किया है|




