हिजाब पहनना मौलिक अधिकार:- AISF

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर एआईएसएफ के छात्र छात्राओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एआईएसएफ ने कहा हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है। हिजाब पहनने का भगवाधारी विरोध कर मौलिक अधिकार पर हमला कर रहें हैं। एआईएसएफ के अमीन हमजा के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बजरंगी और भगवाधारी तय नहीं करेंगे कि कॉलेज में हिजाब पहनकर जाएं या ना जाएं और जिस तरह से हिजाब पहने लड़कियों के साथ भगवा धारियों ने कालेज गेट पर विरोध किया वह गलत है। दरअसल कर्नाटक में हिजाब पहनकर कॉलेज जाने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। कल भी कॉलेज गेट पर हिजाब पहनकर कॉलेज जा रही छात्राओं और का विरोध किया गया जहां जय श्रीराम और अल्लाह अकबर के नारे दोनों तरफ से लगाए गए थे। इसी को लेकर बेगूसराय में छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि यह कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को तय करना है कि वह क्या पहनकर कॉलेज जाएं लेकिन जिस तरीके से एबीभीपी और अन्य छात्र संगठन के द्वारा हिजाब का विरोध किया गया वह मौलिक अधिकार के हनन का मामला है।
बाईट- अमीन हमजा, नेता एआईएसएफ

Join us on:

Leave a Comment