प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय जिले के रतनपुर विष्णुपुर चतुर्भुज पोखर स्थित शहीद ऋषि रंजन मंच पर एक विचार गोष्ठी सह सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. अखिलेश कुमार के 15वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सम्मान समारोह सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वर्गीय अखिलेश कुमार जी डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे और उनका शिक्षा के क्षेत्र में जिले में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिले के अधिकतर पुस्तकालय में उनका योगदान रहा है। उनके पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न विधाओं से जुड़े लोगों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने स्वर्गीय अखिलेश कुमार के द्वारा किए गए सामाजिक क्षेत्रों में कार्यों की चर्चा की और उनके बताए रास्ते पर भी चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पत्रकार कुमार भवेश, पूनम कुमारी सहित पांच विभिन्न क्षेत्रों के अच्छे करने वाले को सम्मानित किया गया। इस विचार गोष्ठी में पूर्व मेयर संजय कुमार, वार्ड पार्षद पिंकी देवी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बाईट- पुष्कर सिंह, आयोजक




