प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन आज दूसरी पाली में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शहर के बीपी स्कूल परीक्षा केंद्र और एमआरजेडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीपी स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हॉल में घड़ी नहीं रहने पर केन्द्राधीक्षक को परीक्षा हॉल में घड़ी लगाने का निर्देश दिया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बेगूसराय जिले में 36 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए लगातार पदाधिकारी अनुमंडल और जिला में परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं इसके लिए वह खुद भी शहर के कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है जहां कहीं भी कुछ कमियों मिली है उसे दूर करने का निर्देश दिया है।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा, डीएम बेगूसराय




