बेगूसराय में आपसी विवाद में बदमाशों ने किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में आपसी विवाद में एक किसान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के रहाटपुर गांव के गुप्ता बांध की है। बताया जाता है कि राहतपुर गांव निवासी विभूति सिंह अपने जमीन पर बुधवार को शौचालय का निर्माण कर रहा था तभी उसके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह से विवाद हो गया और सुरेंद्र सिंह ने शौचालय बनाने से रोक दिया और गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी धमकी की वजह से देर शाम जब विभूति सिंह अपने डेरा से घर लौट रहा था तभी गुप्ता बंद पर बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दी। गोली से घायल विभूति सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के भाई ने बताया कि अपनी जमीन पर शौचालय बनाने से रोका और फिर देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- मिंटू सिंह, घायल के भाई

Join us on:

Leave a Comment