:- संतोष पांडेय
Breaking news
लखीसराय में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, आधूनिक हथियार बरामद।
बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है जहां सुरक्षा बलों और नक्सिलों के बीच मुठभेड़ हुई है।जहां पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेड़ कर दिया है।उनके पास से अत्याधूनिक हथियार मिलने की सूचना है।लखीसराय एसपी सुशील कुमार खुद ऑपरेशन में शामिल थे।
पुलिस-नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ लखीसराय के घोघीकोरासी इलाके में हुई है। एएसपी ऑपरेशन मोतीलाल ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।हथियार के अलावे कई अन्य सामग्री और बरामद की गयी है।मारे गये नक्सलियों की पहचान नक्सली की पहचान लखीसराय जिला के ही चोरमारा व हदहदिया निवासी वीरेंद्र कोड़ा व जगदीश कोड़ा के रूप में प्रथम दृष्टया की गयी है. वहीं कुछ अन्य नक्सलियों के भी हताहत होने की सूचना मिल रही है, जिसकी खोज में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मारे गये नक्सलियों के पास से एक एसएलआर, एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद किये गये हैं.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुख्यात नक्सली अर्जुन कोड़ा का दस्ता बाहर से आये नक्सलियों के साथ केवरिया कोल इलाके में बैठक कर रहा था. जिसकी सूचना के उपरांत पुलिस के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें दो नक्सलियों को पुलिस बल ने मार गिराया है. वहीं एक अन्य नक्सली का शव भी पुलिस को मिल गया है. मारे गये नक्सली की पहचान महिन्दर कोड़ा के रुप में की गयी है जो जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र का निवासी है. मारे गये तीनों नक्सलियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.




