प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के सदगुरू गीताधाम ठाकुरवाड़ी में आदि शक्ति मां भगवती के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में 251 कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। शोभा यात्रा में बैड बाजे,घोड़ा,रथ के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा सदगुरु गीताधाम ठाकुरवाड़ी फतेहा से शुरु किया गया जो एनएच 28 के रास्ते मुरलीटोल होते हुए झमटिया घाट गंगा धाम पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत मंत्रोच्चार के साथ पूजापाठ के बाद कलश में गंगा जल लेकर ठाकुरवाड़ी पहुंचा। भगवान के जयकारे के नारे से पुरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा था। ठाकुरवाड़ी के मंहथ 108 श्री राम सुमरन दास जी महराज ने बताया कि गीताधाम ठाकुरवाड़ी में आदि शक्ति मां भगवती की स्थापना की जा रही है. स्थापना को लेकर गीताधाम ठाकुरवाड़ी में नौ दिवसीय राम चरित्र मानस नवाह परायण पाठ एवं दुर्गासप्तशती का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया था।
बाईट- महंत

Join us on:

Leave a Comment