सोनी पांडेय
कार सवार शराब तस्कर हुआ फरार, मौके पर पहुची उत्पाद विभाग की टीम, स्थानीय लोगो के साथ मिल कार को तालाब से निकाला, स्थानीय लोगो के साथ पुलिस की नोकझोक, मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुदेश्वर लाल ने की पुष्टि,
सुबह सबेरे भारी कुहासे के कारण दरभंगा शहर के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में एक वैगन आर कार तालाब में डूब गई हलाकि कार सवार मौके से फरार हो गया । मौके पर कुछ ही देर के बाद उत्पाद विभाग की टीम पहुची और कार को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया । कार में भारी मात्रा में शराब भरी पड़ी थी । पानी से कार निकालने के बाद जैसे ही शराब की बात सामने आई अचानक कुछ लोग आपाधापी मचाने लगें ।पुलीस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो लोग शांत हुए हलाकि हो हल्ला और हल्की फुल्की नोक झोक होती रही । फिलहाल शराब से भरी कार को जप्त कर कार सवार तस्कर की तलाश में उत्त्पाद विभाग की टीम जुट गई है कार के नंबर से इसके मालिक का पता लगाकर आगे की कार्यवाही की जाएएगी ।
मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुदेश्वर लाल ने बताया कि उन्हें कार डूबने की सूचना मिली थी शक के आधार पर वे मौके पर पहुचे और स्थानीय लोगो की मदद से कार को तालाब से जब निकाला गया तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुए है उन्होंने बताया कि फिलहाल कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था । स्थानीय लोगो की आपाधापी पर उन्होंने बताया कि अगर एक भी शराब की बोतल कोई व्यक्ति यहाँ से लेकर भागा तो वह बच नही सकता है उंसे घर से खींच जेल की हवा खानी पर सकती है ।
Byte:-Sudeshwar Lal, Inspector, Utpad Vibhag, Darbhanga




